{"_id":"69f24e219f1903bf0d094aee","slug":"three-water-coolers-are-out-of-order-hot-water-from-one-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-130336-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीन वाटर कूलर खराब, एक से गर्म पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीन वाटर कूलर खराब, एक से गर्म पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29 सीकेटीपी-10- विकास भवन के भूतल तल पर रखा वॉटर कूलर दे रहा गर्म पानी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
विकास भवन में लोगों को मजबूरन बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। विकास भवन पहुंचने वाले फरियादियों को भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए मजबूरन बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने विकास भवन की पेयजल व्यवस्थाओं की पड़ताल की तो गर्मी में सरकारी इंतजामों की कलई खुल गई। चार वाटर कूलर तो लगे मिले लेकिन इनमें खराब पाए गए। एकमात्र वाटर कूलर चालू मिला लेकिन यह वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। कई जगह कूलरों की टोटियां टूटी मिलीं। विकास भवन में रोजाना करीब 500 से 700 फरियादी आते हैं फिर भी उन्हें शीतल जल मयस्सर नहीं है।
-- --
टूटे नल उगलते गर्म पानी
सीडीओ कार्यालय के पास वाटर कूलर पर सुबह करीब 11 बजे एक फरियादी पानी पीने पहुंचा। उसने बाहर से पानी खरीदकर प्यास बुझाई। पास ही लगे दूसरा कूलर भी खराब मिले। सोनेपुर और भौरी से आए फरियादी जयनारायण, वीरेंद्र कुमार और जयसिंह पटेल ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि कार्यालय में ठंडा पानी मिलेगालेकिन यहां तो मशीनें ही खराब पड़ी हैं।
-- -
नाम विकास भवन, सुविधाएं नहीं
प्रथम तल पर समाज कल्याण विभाग के पास लगा वाटर कूलर भी पूरी तरह बंद मिला। दूसरी ओर कई कार्यालयों में कर्मचारी डिब्बाबंद पानी भरते नजर आए। फरियादियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नाम भले ही विकास भवन हो लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
-- -- -
वर्जन
विकास भवन में लगे दो वाटर कूलर सही से काम कर रहे हैं, वहीं दो नए वाटर कूलर लगाए जाने है।-डीपी पाल, मुख्य विकास अधिकारी
Trending Videos

फोटो 29 सीकेटीपी-10- विकास भवन के भूतल तल पर रखा वॉटर कूलर दे रहा गर्म पानी। संवाद- फोटो : अमर उजाला/संवाद