{"_id":"69823ab6c4db8114b70414d0","slug":"treasury-scam-senior-treasury-officer-and-two-pensioners-questioned-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126570-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कोषागार घोटाला- वरिष्ठ कोषाधिकारी व दो पेंशनरों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कोषागार घोटाला- वरिष्ठ कोषाधिकारी व दो पेंशनरों से पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार के 43.13 करोड़ के घोटाले में एसआईटी की जांच लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी व दो पेंशनरों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसमें मृतक संदीप श्रीवास्तव से मिलीभगत के संकेत मिले हैं।
कोषागार में 43.13 करोड़ का घोटाला प्रकाश में आया था। इसमें वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने 93 पेंशनर व चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पूछताछ के दौरान पटल सहायक संदीप श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। इसके बाद एसआईटी अब तक 25 पेंशनर, दो कर्मचारी व नौ बिचौलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं अन्य चिह्नित बिचौलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मंगलवार को भी एसआईटी ने बरगढ़ व राजापुर क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की लेकिन कोई बिचौलिया हाथ नहीं लगा। फिर एसआईटी ने पूछताछ के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह के अलावा दो पेंशनरों को बुलाया।
पूछताछ के दौरान दोनों पेंशनरों ने कोषागार कर्मी रहे पटल सहायक पर रुपये डाल कर बिचौलियों के माध्यम से निकलवाने की बात कबूली है। एसआईटी प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी को जांच में शामिल किया जाएगा।
-- -- -- -
एक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
कोषागार मामले की जांच में सामने आए एक बिचौलिया की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हुई है। शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि हनुवा निवासी बिचौलिया लवकुश ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी न्यायालय में डाली थी लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दिया।
Trending Videos