{"_id":"69d7e3b790820d805402271b","slug":"two-bighas-of-wheat-crop-belonging-to-two-farmers-were-burnt-to-ashes-due-to-a-sudden-fire-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129501-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अचानक लगी आग से दो किसानों की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अचानक लगी आग से दो किसानों की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो 09 सीकेटीपी-26-किसानों के साथ खड़े लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
राजापुर, चित्रकूट। राजापुर तहसील के ग्राम पंचायत बघवारा में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लगने से दो किसानों की खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के समय किसान अपने घर भोजन करने गए थे और सूचना मिलने पर घबराकर खेत पहुंचे।
पीड़ित किसान भोला प्रसाद पुत्र मुन्नीलाल और छंगू पुत्र भोला प्रसाद ने बताया कि उनके खेतों में लगभग दो बीघा गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खड़ी तथा कटी हुई फसल को पूरी तरह जला दिया। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय किसानों के सहयोग से दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझा दी जाने के कारण पास के अन्य खेतों को नुकसान से बचाया जा सका। क्षेत्रीय लेखपाल मयंक द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और इसका आकलन तैयार कर राजापुर तहसील में रिपोर्ट सौंप दी। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।(संवाद)
Trending Videos