सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two FIRs registered against sand trader accused of embezzling crores of rupees

Chitrakoot News: बालू कारोबारी पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप, दो प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two FIRs registered against sand trader accused of embezzling crores of rupees
विज्ञापन
चित्रकूट/सरधुवा। मौरंग घाट में साझेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक मौरंग कारोबारी के खिलाफ सरधुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। उस पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला करीब पांच साल पुराना है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। मऊ निवासी राघवेंद्र सिंह और लखनऊ निवासी प्रदीप यादव ने यह शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि सरधुवा थाना क्षेत्र में यमुना नदी पर धौरहरा खादर में मौरंग खनन का पट्टा वर्ष 2021 में अयान इंफ्रा डेवलपर्स फर्म, लखनऊ के संचालक राघवेंद्र दुबे को आवंटित हुआ था। दुबे ने उन्हें पट्टे के संचालन में भागीदार बनाने और 19 फीसदी रकम देने का वादा किया था। इसके बदले में राघवेंद्र सिंह ने घाट पर रास्ता, कैंप कार्यालय और धर्मकांटा जैसे कार्यों पर 1 करोड़ 59 लाख 34 हजार 760 रुपये खर्च किए। उन्होंने दुबे की फर्म में अपनी फर्म के चेक से 1 करोड़ 1 लाख रुपये भी जमा कराए। इसी तरह प्रदीप यादव ने भी इन्हीं कार्यों पर 1 करोड़ 30 लाख 27 हजार 260 रुपये खर्च किए और दुबे की फर्म के खाते में 1 करोड़ 7 लाख रुपये भेजे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, वर्ष 2024 में दुबे ने रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने लगातार शिकायतें कीं। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद शिकायत के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इन प्राथमिकियों में मौरंग कारोबारी राघवेंद्र दुबे को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed