{"_id":"6a7622724d6e30998008cd9c","slug":"villagers-took-to-the-streets-and-the-transformer-was-replaced-within-an-hour-chitrakoot-news-c-212-1-bnd1020-150638-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क पर उतरे ग्रामीण तो घंटे भर में बदला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क पर उतरे ग्रामीण तो घंटे भर में बदला ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 22- राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-35 पर जाम लगाए भरखरी के ग्रामीण। स्रोत-वीडियो ग्रैब्स।
फोटो 23- राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-35 पर जाम में फंसी रोडवेज। स्रोत-वीडियो ग्रैब्स।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भरखरी का मामला, पंद्रह दिन से ग्रामीण लगा रहे थे गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जिम्मेदारों को जगाने के लिए आमजन को कभी-कभार सड़क पर उतरना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव भरखरी में सामने आया। ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे बांदा-अतर्रा रोड पर जाम लगा दिया। ट्रांसफार्मर आने के तकरीबन एक घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम में दोनों ओर रोडवेज बसें फंसी रहीं।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-35 में भरखरी गेट के पास जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव के ही भवानीपुरवा मजरे में 15 दिन से ट्रांसफार्मर भी फुंका हुआ है। गांव में पेयजल संकट, खेती और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने और समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। संबंधित विभाग के द्वारा मौके पर बांदा से ट्रांसफार्मर मंगाया गया तब जाकर शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। हालांकि ट्रांसफार्मर आ जाने से ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।