{"_id":"6a776cfbdfa48412a70e3c45","slug":"chitrakoot-youth-fled-a-petrol-pump-without-paying-after-getting-fuel-worth-6-068-filled-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: पेट्रोल पंप से 6068 का तेल भरकर बिना भुगतान किए भाग गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: पेट्रोल पंप से 6068 का तेल भरकर बिना भुगतान किए भाग गया युवक
Sat, 08 Aug 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चोरी से कार में पेट्रोल भरता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के रेहुंटिया स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार भोर में 6068 रुपये का पेट्रोल भरकर कार सवार बिना भुगतान किए भाग गया। कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पेट्रोल पंप के मैनेजर सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि घटना भोर करीब तीन बजे हुई। उस समय दो कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान एक कार आकर रुकी और उसका चालक उतरा।
विज्ञापन
चालक ने पहले अपनी कार की टंकी भरी, फिर डिब्बों में भी पेट्रोल भरा। कर्मचारियों के जागने पर मशीन पर तेल भरने की फीडिंग मिली जिससे चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में युवक की टीशर्ट पर खाना और सामान पहुंचाने वाली एक ऑनलाइन कंपनी का टैग लगा दिखा। कार की अगली सीट पर एक महिला भी डिब्बों में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रही है।
विज्ञापन