{"_id":"6a6ceb3c72f95b461a094fd7","slug":"14-named-in-breaking-the-lock-and-entering-the-house-and-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1011-188114-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ताला तोड़कर घर में घुसने व मारपीट में 14 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ताला तोड़कर घर में घुसने व मारपीट में 14 नामजद
Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर के भरौली वार्ड में दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद में बृहस्पतिवार की शाम एक महिला के मकान का ताला तोड़कर जबरन घर में घुसने और विरोध करने पर मारपीट और पथराव करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने 14 नामजद समेत कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। भरौली वार्ड की अंबिका मिश्रा पत्नी सत्यप्रकाश मिश्रा की तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके मकान का ताला तोड़कर जबरन घर में घुस गए। उस समय घर पर कोई नहीं था।
सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की तथा ईंट-पत्थर चलाए।शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां पुष्पा देवी को आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में अंबिका मिश्रा के सिर, पीठ और कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अजोरिया, अनिल, संतोष, जयराम, जयप्रकाश, सुधीर, राजू, सतीश, राजकुमार, सीटू, लक्ष्मी देवी, रेनू देवी, मनीषा देवी और अंजली समेत कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद