सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   141 people took a pledge to stay healthy at the yoga camp.

Deoria News: योग शिविर में 141 लोगों ने लिया निरोग रहने का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
141 people took a pledge to stay healthy at the yoga camp.
विज्ञापन
तरकुलवा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत ब्लॉक मुख्यालय पर योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें 141 लोगों ने प्रतिभाग कर योग से निरोग रहने का संकल्प लिया।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बैरौना की योग प्रशिक्षक डॉ. शाहीन फातमा ने सुबह छह से सात बजे तक योगाभ्यास कराया। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम कराकर योगाभ्यास सत्र की शुरुआत की। इसके बाद ताड़ासन, त्रिकोणासन, मकरासन, मंडूक-आसान, प्राणायाम व ऋतुचर्या आदि योगासनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से योगासनों को अपने जीवनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस दौरान बीडीओ/ डीडीओ सुशील कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, एडीओ पंचायत प्रवीण राय, एडीओ पंचायत कृषि मदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed