सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2475 pouches of illegal country liquor recovered from Scorpio

Deoria News: स्कॉर्पियो से 2475 पाउच अवैध देसी शराब बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
2475 pouches of illegal country liquor recovered from Scorpio
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 2475 पाउच अवैध देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओ दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अघाव क्षेत्र स्थित मुर्गी फार्म के पास आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान वाहन से 2475 पाउच अवैध देसी शराब बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था। कुल बरामद शराब की मात्रा 495 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेते हुए आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed