{"_id":"6a0a08c4986326a4260f0e25","slug":"vinod-became-the-president-of-the-non-teaching-employees-federation-deoria-news-c-208-1-deo1009-182121-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने विनोद
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का जनपदीय सम्मेलन व नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को अशोक इंटर काॅलेज डुमरी रामपुर कारखाना में हुआ। इसमें विनोद सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में संगठन के विगत एक साल के कार्याें का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही, सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
जनपदीय सम्मेलन के उपरांत नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय द्विवेदी की देखरेख में शुरू हुई हुई। इसमें सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इसके फलस्वरूप सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। इसमें जिलाध्यक्ष के रूप में विनोद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शैलेंद्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री के पद पर आशुतोष द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार सिंह चुने गए।
अन्य पदों पर भी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया उपस्थित रहे। इस दौरान उप्र प्रधानाचार्य परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव, वकील सिंह, महासचिव अवधेश मिश्र, संचालन प्रदेश सचिव आलोक राय आदि मौजूद रहे।