{"_id":"6a1c80e6b2a74b6fb8073464","slug":"307-gang-leader-caught-with-a-pistol-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-183362-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तमंचे के साथ पकड़ा गया 307 गैंग का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तमंचे के साथ पकड़ा गया 307 गैंग का सरगना
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया के 307 गैंग के सरगना को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर कुछ लोगों को धमकी दे रहा था। आरोपी पर पहले भी दो बार फायरिंग कर जानलेवा हमले और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई है।
सीओ सत्येंद्र राय ने बताया कि पुलिस सहनकोट मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक युवक बाइक से संदिग्ध हालत में जाते हुए मिला। पुलिस ने उसके बाइक की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और दो रतूस बरामद हुए। युवक की पहचान काशीपुर गांव निवासी सूरज यादव के रूप में हुई।
युवक पर पहले भी दो बार आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। प्रकरण में बताया जा रहा है कि चार माह पहले मझना पुल के पास हुए फायरिंग के मामले में वादी विकास तिवारी को आरोपी सोशल मीडिया के जरिये धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत एक सप्ताह पहले उसने एसपी से की थी। आरोप है कि आरोपी ने पिछले साल होली में गांव में हंगामा भी किया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos