{"_id":"6a1c8063a60410ae750a3416","slug":"murder-accused-with-a-reward-of-25-thousand-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1019-183314-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 25 हजार के इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 25 हजार के इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुखुंदू। नूनखार रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने रविवार की 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि करीब दो साल पहले हत्यारोपी ने बरहज क्षेत्र के सतरावं के मोनू कुमार की हत्या कर शव को पतलापुर गांव के पास फेंक दिया था। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार, बरहज थाना क्षेत्र के सतरावं गांव निवासी घुरा प्रसाद का बेटा मोनू कुमार 12 जुलाई 2024 की शाम को खुखुंदू क्षेत्र के असना गांव में बहन पूजा के घर उसकी बेटी की बरही में शामिल होने आया। एक दिन बाद फिर मोनू घर के लिए निकला, मगर वह घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव चंदहा उर्फ पतलापुर के पास सड़क पर मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया और पहचान में जुट गई। तीसरे दिन सोशल मीडिया के जरिये पिता घुरा प्रसाद को एक लावारिस शव मिलने की जानकारी हुई। थाने पर पहुंचकर शव का शिनाख्त की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के काफी समय बाद प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
लंबे समय तक जब हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो एसपी ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया रविवार की सुबह नूनखार रेलवे स्टेशन के पास से इनामी हत्यारोपी दुर्गेश निवासी सलाहाबाद कोतवाली सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending Videos