सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   371 candidates did not reappear for NEET.

Deoria News: नीट में दोबारा शामिल नहीं हुए 371 परीक्षार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
371 candidates did not reappear for NEET.
बैतालपुर में नीट की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
देवरिया। एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 5704 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5333 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 371 अनुपस्थित रहे। देर शाम तक किसी प्रकार के कार्रवाई की जानकारी नहीं थी।

पिछली परीक्षा निरस्त होने के बाद इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। राजकीय इंटर कॉलेज कोतवाली रोड,बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, बीआरडीपीजी कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, देवरिया, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज, बैतालपुर समेत 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह 11 बजे ही परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावकों और वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, परीक्षा केंद्र जिले के अंदर होने से अभ्यर्थियों को राहत मिली। परीक्षार्थियों को लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी पड़ी, जिससे बसों में भी अतिरिक्त दबाव कम ही था। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र पिछले की तुलना में आसान रहा। हालांकि, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्नों भौतिक ने परीक्षार्थियों को उलझन में डाला।
विज्ञापन

---
परीक्षार्थी बोले--

पिछले बार की तुलना में इस बार पेपर आसान था। फिजिक्स के सवालों ने परेशान किया, जिससे उन्हें हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
कुमारी सपना,भलुअनी ,देवरिया
--

बायोलॉजी और फिजिक्स के प्रश्न संतुलित थे, लेकिन रासायन का सेक्शन थोड़ा कठिन लगा। कुछ सवालों में ज्यादा समय लगा,लेकिन पिछले पेपर से आसान था।
अभिषेक कुमार,कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed