सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A CT scan machine of the medical college was repaired.

Deoria News: मेडिकल कॉलेज की एक सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A CT scan machine of the medical college was repaired.
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में लगी नि:शुल्क जांच वाली सिटी स्कैन मशीन बुधवार को ठीक हो गई। इससे मरीजों ने राहत की सांस लिया। ठीक होने के बाद 63 मरीजों की जांच हुई।
Trending Videos


मेडिकल कालेज में सिटी स्कैन जांच नि:शुल्क होती है। इसके लिए एक कंपनी से सरकार का करार है। यह मशीन सोमवार की दोपहर में खराब हो गई। तब तक महज 37 मरीजों की जांच हुई थी। इसके बाद शुल्क वाली सिटी स्कैन मशीन पर जांच के लिए मरीजों को भेजा जाने लगा। जिनकी जांच अति आवश्यक थी, उन्होंने रुपये जमा कर जांच कराई। मंगलवार को नि:शुल्क मशीन पर पूरे दिन जांच नहीं हुई। शाम को कंपनी के इंजीनियर आए और मशीन को चेक किया, तो तकनीकी खामी पकड़ में आई। इसके बाद मरीज को ठीक किया गया। बुधवार को सुबह से ही नि:शुल्क जांच शुरू हो गई। दिन भर में 67 मरीजों का सिटी स्कैन किया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन ठीक हो गई है। मरीजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed