सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man going to the shop was attacked with deadly weapons

Deoria News: दुकान जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A young man going to the shop was attacked with deadly weapons
विज्ञापन
देवरिया। शहर के एक युवक पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। वारदात 10 फरवरी की बताई जा रही है। शहर निवासी रीना श्रीवास्तव पत्नी प्रकाश श्रीवास्तव निवासी रामगुलाम टोला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनका बेटा अमित श्रीवास्तव उर्फ भानु श्रीवास्तव मंगलवार की शाम कसया ढाले पर अपनी दुकान की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed