{"_id":"698cd4cba5ba410f720b2441","slug":"amitabh-thakur-case-deorias-lawyer-to-argue-in-lucknow-deoria-news-c-208-1-deo1009-174685-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ठाकुर मामला : देवरिया के अधिवक्ता लखनऊ में करेंगे बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ठाकुर मामला : देवरिया के अधिवक्ता लखनऊ में करेंगे बहस
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के लखनऊ में दर्ज मामले की पैरवी करने देवरिया के अधिवक्ता लखनऊ जाएंगे। वह गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज मामले में सीजेएम कोर्ट में पैरवी करेंगे। इसकी सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर पुरवां इंडस्टि्रयल एस्टेट में प्लाट आवंटित कराने के मामले में जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में जालसाजी व धोखाधड़ी के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में अधिवक्ता दीपक कुमार लखनऊ सीजेएम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल किए हुए हैं। इसकी सुनवाई 12 फरवरी को होनी है। इसमें सहयोग करने के लिए देवरिया में अमिताभ ठाकुर के मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी भी लखनऊ जाएंगे। अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के मामले की पैरवी करने के लिए लखनऊ सीजेएम कोर्ट जाने का अनुरोध क्लाइंट की ओर से किया गया है। 12 फरवरी को बहस होनी है। इसके लिए लखनऊ जाएंगे।
जिला कारागार में अमिताभ ठाकुर से मिलेंगे पार्टी पदाधिकारी
पुरवां इंडस्टि्रयल एस्टेट में पत्नी के नाम में हेरफेर का प्लांट आवंटित कराने के आरोप में जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी व आजाद अधिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर से बुधवार को उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय, युवा ब्रिगेड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि अमिताभ ठाकुर ने पार्टी के मूल लक्ष्य अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार का विरोध करते रहने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवरिया व वाराणसी कोर्ट से रिहाई से पूर्व ही लखनऊ में एक अन्य प्रकरण में लखनऊ पुलिस गिरफ्तारी के लिए बेचैन है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक इंस्पेक्टर सिपाहियों के साथ देवरिया में डेरा डाले हुए है। एक लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस का एक बख्तरबंद कैदी वाहन भी जिले में मौजूद है।
Trending Videos