सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was shot dead in Baitalpur at midnight.

Deoria News: बैतालपुर में आधी रात में युवक की गोली मारकर हत्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead in Baitalpur at midnight.
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित बैतालपुर डिपो के निकट एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए सोपरी गांव के रहने वाले पप्पू यादव (38) की रविवार की रात करीब 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना पर एसपी अभिजीत आर शंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पप्पू के पिता धारी यादव ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि पप्पू दो दिन पहले ही परदेस से लौटा था और रविवार की रात वापस जाने के लिए घर से निकला था। रात करीब 11:30 बजे वह बैतालपुर डिपो के पास स्थित रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचा था। उसी समय पीछा करते हुए तीन युवक पहुंचे और पप्पू को ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से पप्पू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पप्पू के पिता धारी यादव ने गांव के ही पंचम गोंड, राहुल गोंड और मुलायम गोंड पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले और आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed