फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused husband of poisoning

Deoria News: पति पर जहर देने का लगाया आरोप

Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Accused husband of poisoning
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर खाने में जहर देने का आरोप लगाया है। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को भागलपुर अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज देवरिया इलाज कराकर लौटी महिला ने पति के खिलाफ लार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शनिवार को पति को हिरासत में लिया। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी लार क्षेत्र के एक गांव के युवक से सात मार्च 2025 को हुई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे मारता पीटता है।
विज्ञापन

कुछ दिनों के लिए वह मायके चली गई थी। 10 दिन पहले ससुराल आई है। बृहस्पतिवार को महिला के पति ने खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी थी। पुलिस ने अस्पताल भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वाले इलाज करा कर महिला को अपने साथ ले गए। बाद में महिला ने घटना की लिखित शिकायत लार पुलिस से की है।
प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया था, जिसे शांतिभंग में चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed