फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM expresses displeasure over pending cases at the 'Sampoorna Samadhan Diwas'

Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में लंबित प्रकरणों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 02 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM expresses displeasure over pending cases at the 'Sampoorna Samadhan Diwas'
रुद्रपुर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने कड़ा निर्देश दिया। कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 49, पुलिस विभाग की आठ, विकास विभाग की आठ, खाद्य एवं रसद विभाग की सात तथा अन्य विभागों की 20 शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को लेखपालों और कानूनगो की कार्यप्रणाली की प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। धारा-24 एवं धारा-116 के पुराने मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिन प्रकरणों में प्रारंभिक आख्या अथवा आदेश के अनुपालन की कार्रवाई शेष है, उसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरासत और अंश निर्धारण के मामलों की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। साथ ही कानूनगोवार एक माह के भीतर प्राप्त, स्वीकृत और निरस्त वरासत मामलों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में ग्राम वारीडीहा निवासी पौहारी ने भूमिधरी भूमि पर अवैध कब्जे, बनियइनी निवासी रामकेवल ने अपनी जमीन पर कब्जे, माहीगंज के सोमनाथ ने वरासत में नाम दर्ज न होने तथा रामचक निवासी दीनानाथ ने सीमांकन व पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में एसडीएम को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. ए.के. गुप्ता, एसडीएम राजकुमार गुप्ता, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, शरद सिंह, उप संचालक चकबंदी पवन कुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

-------------
आए 35 शिकायती पत्र, निस्तारण सिर्फ तीन का

भाटपार रानी। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रशासन देवरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 35 शिकायती पत्र आए,जिसमें से 03 शिकायती पत्रों का मौके पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने निस्तारण कर दिया।उन्होंने शेष शिकायती पत्रों का निस्तारण अगले संपूर्ण समाधान दिवस तक हर हाल में करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया।


आए शिकायती पत्रों में राजस्व के 12, पुलिस के 11, विकास विभाग के 05 तथा अन्य विभागों के 07 शिकायती पत्र सम्मिलित रहे। इस दौरान उप जिला अधिकारी दीपराज सिंह, सीओ मनोज कुमार ,तहसीलदार प्रभारी अभिजीत प्रताप सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed