{"_id":"69b9f6346188a17fac0d3a74","slug":"advocates-stage-protest-against-circle-rate-hike-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-177220-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सर्किल रेट वृद्धि को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सर्किल रेट वृद्धि को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सर्किल रेट बढ़ाये जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने बढ़ाए गए सर्किल रेट को वापस न किए जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दिया।
तहसील बार संघ अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव और महामंत्री अमरेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर बढ़ाये गए सर्किल रेट के विरोध में प्रदर्शन किया। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में वकीलों का कहना है कि तहसील क्षेत्र की अधिकांश जमीनें राप्ती और सरयू नदी से घिरी हुई हैं। जिसका अधिकांश भू-भाग पानी और बालू है। जबकि क्षेत्र पिछड़ा है। जिम्मेदारों द्वारा सर्किल रेट में काफी वृद्धि कर दिया गया है। सभी ने महानिरीक्षक निर्देशित करते हुए सर्किल रेट वापस लेने की मांग किया है। वहीं पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने भी वकीलों को अपना समर्थन दिया। मौके पर नागेंद्र सिंह, लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, उदयराज चौरसिया, संतोष सिंह, गिरीश वर्मा, अम्बिकेश सिंह, अमित भार्गव, दुर्गेश कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos