सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Anger among patients over getting tests done from outside

Deoria News: बाहर से जांच कराने पर मरीजों में आक्रोश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
Anger among patients over getting tests done from outside
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। ओपीडी में चिकित्सक डॉ. मुरारी राय और डॉ. आबिद मरीजों को देख रहे थे।
Trending Videos

इसमें अधिकतर मरीज वायरल फीवर, खांसी, गैस और पेट दर्द के पाए गए। जांच की सभी सुविधाएं होते हुए भी चिकित्सक जांच कराने के लिए बाहर से कहा। इससे मरीज और तीमारदारों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पर प्रतिदिन औसतन 150 से 175 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। दोपहर 12:40 बजे तक कुल 90 मरीजों का पंजीकरण हुआ था। यहां खून, यूरिन, बलगम, डिजिटल एक्सरे, टाइफाइड जांच उपलब्ध है। परंतु इलाज कराने आए रोगियों राम बहादुर, संकेसिया देवी, श्यामा चरण, मनोहर प्रसाद, बहादुर प्रसाद, उपेंद्र आदि ने बताया कि जांच की सुविधा होने के बावजूद बाहर से जांच लिखी जा रही है। वे जांच न कराकर दवा लेने जा रहे हैं। बतरौली निवासी रीना देवी ने बताया कि उन्हें कई दिनों से खांसी आ रही है। बुखार नहीं छोड़ रहा है। डॉक्टर जांच के लिए लिखी है।
लेकिन दवा लेने जा रही हूं पैसा नहीं है कि बाहर से जांच करा सकूं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इमाम हुसैन ने बताया कि जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध है। दवा भी भरपूर है। जो मरीज यहां जांच न करा कर बाहर से जांच कराने के लिए कहते हैं उन्हें ही बाहर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed