{"_id":"69e672ead128347b08063a90","slug":"allegation-of-beating-of-married-woman-fir-lodged-deoria-news-c-208-1-deo1033-179885-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता की पिटाई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता की पिटाई का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव की चंदा देवी ने थाने में शिकायती पत्र देकर अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में चंदा देवी ने बताया कि उसके पति व ननद अक्सर उसे मारते-पीटते रहते हैं। आरोप है कि 16 अप्रैल की दोपहर में उसे मायके भेजने के लिए उसकी भाभी को बुलाया गया। जब भाभी उसे लेने के लिए पहुंचीं, तभी आरोपियों ने उनके सामने ही चंदा देवी की पिटाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति और ननद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X