सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of pressuring BLO to sign Form-7

Deoria News: बीएलओ पर दबाव बनाकर फॉर्म-7पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of pressuring BLO to sign Form-7
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड के ग्राम पंचायत सिसवा-मुड़ीकटवा में पड़ोस के गांव के एक भाजपा समर्थित प्रधान द्वारा बीएलओ पर दबाव बनाकर कई लोगों के फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करा लेने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना गांव के लोगों को मिली तो उन लोगों ने बूथ पर पहुंच बीएलओ से शिकायत की और इसकी जानकारी पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को दी। उन्होंने डीएम से शिकायत कर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सिसवा-मुड़ीकटवा गांव के बूथ पर शनिवार को बीएलओ एसआईआर का काम कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बगल के एक गांव के प्रधान उनके पास पहुंचा और शासन का आदेश आने की बात कहकर उनसे कुछ मतदाताओं के फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ शासन के आदेश की बात सुनकर बिना देखे उन सारे फॉर्म पर हस्ताक्षर कर दिए। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और बीएलओ से इसका विरोध करने लगे। उन्होंने इसकी सूचना पूर्व मंत्री को दी।
इस बावत बीएलओ राकेश सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति आकर ऊपर से निर्देश आने की बात कहकर मुझे कई लोगों के फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करा लिया गया। पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। भाजपा के लोग सपा कार्यकर्ता व मतदाताओं का नाम साजिश के तहत कटवा रहे हैं। यदि इसे तत्काल रोका नहीं गया तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed