{"_id":"69879343df8d7a3f9f02a00c","slug":"amitabh-thakurs-family-was-shocked-to-hear-he-was-injured-but-he-was-found-safe-in-jail-deoria-news-c-208-1-deo1009-174407-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमिताभ ठाकुर के घायल होने की सूचना पर सहमे परिजन, जेल में सकुशल मिले- 12 को होगी अहम सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमिताभ ठाकुर के घायल होने की सूचना पर सहमे परिजन, जेल में सकुशल मिले- 12 को होगी अहम सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सार
अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि देवरिया में स्टेशन रोड पर एक होटल के सामने सुबह से एक पुलिस की बंद गाड़ी खड़ी है। यह गाड़ी जेल से बंदी को कोर्ट में लाने ले जाने के काम आती है। उन्होंने अमिताभ ठाकुर के जिला कारागार से रिहा होने के बाद लखनऊ मामले में गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की है।
अमिताभ ठाकुर( फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के जेल में घायल होने की सूचना पर शनिवार को परिजन सहम गए। उन्होंने इसकी जानकारी पूर्व आईजी के अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी को दी। इसके बाद अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी तुरंत जिला जेल पहुंचे। वहां अमिताभ ठाकुर को सकुशल मिले। इसके बाद पूर्व आईजी के परिजनों ने राहत की सांस ली।
देवरिया में पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ में गोमतीनगर आवास पर रह रहे अमिताभ ठाकुर के पिता तपेश्वर नारायण ठाकुर को शनिवार को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को जिला कारागार देवरिया का जेलर राजेंद्र जैन बताया।
Trending Videos

उसने फोन पर बताया कि पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर जेल में गिर गए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनको ब्लड की जरूरत है। इससे परिजन सहम गए और तत्काल इसकी जानकारी प्रवीण द्विवेदी को दी। प्रवीण द्विवेदी भागते हुए जिला जेल पहुंचे। जेल में पहुंचकर उन्होंने अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की।
अमिताभ ठाकुर बिल्कुल स्वस्थ मिले। बाहर आने के बाद पूर्व आईजी के अधिवक्ता ने उनके पिता को फोन कर स्वस्थ होने की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। अधिवक्ता ने बताया कि जेल में राजेंद्र नाम के कोई अधिकारी नहीं हैं। यह एक फर्जी कॉल थी।

अमिताभ ठाकुर की अग्रिम जमानत पर 12 फरवरी को होगी सुनवाई
पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाना में दर्ज मामले में अग्रिम जमानत की अर्जी लखनऊ कोर्ट में दाखिल की गई है। अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ में अग्रिम जमानत पर 12 फरवरी को सुनवाई होगी।
देवरिया में दिखी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की गाड़ी