सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   There is no arrangement for the security of statues of great men in rural areas.

Deoria News: ग्रामीण क्षेत्र में महापुरुषों के प्रतिमाओं की सुरक्षा का नहीं है इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for the security of statues of great men in rural areas.
विज्ञापन
खामपार। ग्रामीण क्षेत्र में लगे महापुरुषों के प्रतिमाओं की सुरक्षा का कोई उपाय नहीं है। कई जगह प्रतिमाओं की नियमित सफाई व माल्यार्पण आदि का भी प्रबंध नहीं है। बंगरा की घटना के बाद प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि अब अराजक तत्वों से महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष उपाय करने होंगे।
Trending Videos

बंगरा बाजार में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले बाबा की प्रतिमा को एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। शुक्रवार को सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों काे भाजपा विधायक सभाकुंवर, एसडीएम रत्नेश तिवारी, डॉ. अरविंद सहाय, अश्वनी सिंह आदि ने शांत कराया था। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कपड़े से ढकवा दिया है। लोगों का कहना है कि महापुरुषों की प्रतिमाओं के सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए सरकारी स्तर पर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर अब शांति, हटाई गई फोर्स

खामपार। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के मामले में शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन से बंगरा बाजार का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। शनिवार को माहौल पूर्णत: शांत रहा और लगने वाला बाजार भी अपनी पुरानी रौनक में लौटा। खंडित मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया है। विधायक सभा कुंवर एसडीएम रत्नेश तिवारी यह यह आश्वासन दे चुके हैं कि यहां नई मूर्ति लगवाने का प्रयास होगा। एसओ प्रदीप अस्थाना ने कहा कि बाजार में माहौल शांति पूर्वक है, पुलिस पिकेट लगाई गई है, लगातार गश्त हो रही है।
घटना की हुई निंदा

खामपार। भाजपा के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण सिंह कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अश्वनी सिंह, डा अरविंद सहाय ,मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडे, सीमा कुशवाहा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सर्वेश चंद तिवारी , अनिल शाही ,सुरेश तिवारी, सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामबली यादव, धर्म प्रकाश तिवारी, प्रधान संदीप यादव, पवन कुशवाहा, सपा के जिला सचिव नसीम अंसारी, पूर्व जिला सचिव श्याम देव यादव आदि ने मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की निंदा करते हुए यथाशीघ्र नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed