फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attendant slaps student; angry student calls the police.

Deoria News: परिचारक ने जड़ा थप्पड़ नाराज छात्र ने बुलाई पुलिस

Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Attendant slaps student; angry student calls the police.
लार। विद्यालय की दीवार फांदने की कोशिश कर रहे एक छात्र को काॅलेज के परिचारक थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज छात्र ने पुलिस को सूचना दे दी। छात्र परिचारक पर कार्रवाई की मांग करने लगा। प्रिंसिपल के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर के एक इंटर काॅलेज में शनिवार को क्लास चल रही थी। कुछ छात्र प्रवेश के लिए फार्म भर रहे थे। एक छात्र फार्म भरकर बाहर निकलने के लिए मुख्य गेट पर बैठे परिचारक से गेट खोलने को कहा।परिचारक ने कहा कि दोपहर की छुट्टी में गेट खुलेगा तो चले जाना। इस पर छात्र ने कहा कि आवश्यक काम है, इसलिए जाना पड़ रहा है। इतना कहने के बाद भी गेट नहीं खोला।
विज्ञापन

इस बात से नाराज छात्र दीवार फांद निकलने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि यह देख परिचारक ने छात्र को दीवार से खींच थप्पड़ जड़ दिया।
चर्चा है कि इसके बाद दोनों आमने-सामने हो गए। बढ़ते विवाद को देखते हुए मौजूद लोगों हस्तक्षेप कर दोनों को शांत करा दिया। छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की मगर नाराज छात्र परिचारक पर कार्रवाई की मांग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख छात्रों और कॉलेज प्रशासन के लोगों की भीड़ जुट गई। बढ़ते विवाद की सूचना किसी ने प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल ने परिचारक को फटकार लगा नाराज छात्र को समझाने की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पठन पाठन का कार्य शुरू हुआ।

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। विवाद किस लिए हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। प्रिंसिपल ने बताया कि थप्पड़ जड़ने की बात गलत है। नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed