{"_id":"6a358bcec4969120a802547f","slug":"ban-on-brandishing-weapons-during-muharram-processions-deoria-news-c-208-1-deo1016-185039-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुहर्रम जुलूस में हथियार लहराने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुहर्रम जुलूस में हथियार लहराने पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
लार में निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के रूट को देखते एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लार। एसपी आर शंकर ने शुक्रवार को लार कस्बे सहित मेहरौना बाजार में पैदल गश्त की। ताजिया स्थल और अखाड़ा स्थल का निरीक्षण कर जुलूस के रास्ते का निरीक्षण किया। मातहतों को त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ताजियादारों से निर्धारित मानक के तहत ऊंचाई रखने की अपील की। मुहर्रम पर हथियार प्रदर्शन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी शाम छह बजे के करीब लार कस्बा पहुंचे। पुलिस चौकी पर प्रभारी निरीक्षक से बात कर एक एक बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते हुए मठ वार्ड के खीरी मुहल्ला, पूरब मुहल्ला, भरटोलिया वार्ड सहित नगर के अन्य ताजिया चौक और अखाड़े पर पहुंचे। जहां मौजूद खलीफाओं और तजियादारों से बात कर त्योहार को शांति पूर्व सम्पन्न कराने की अपील की। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। इसके बाद जिस रास्ते से ताजिया जुलूस कर्बला तक जाएगी उस रूट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों को ऊंचा कराने को संबंधित को फोन कर कहा। पुलिस अधीक्षक ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों से संवाद करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
उधर अति संवेदनसील मेहरौना बाजार पहुंच पैदल मार्च किया। यहां भी लोगों से बात कर त्योहार को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। साथ ही हिदायत देते हुए कि किसी भी हाल में हथियार प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी। उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बार्डर स्थित चेकपोस्ट पहुंच ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से आने जाने वाले वाहनों की शघन तलासी और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।