सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two including teenager died due to lightning in deoria

देवरिया: बिजली गिरने से किशोरी समेत दो की मौत, गाय भी झुलसी

अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Sep 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

इसी दौरान मौसम बिगड़ गया और बिजली चमकने लगी। यह देख दोनों आम के वृक्ष के नीचे रुक गए। थोड़ी देर बाद पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में शालू भी आ गई।

Two including teenager died due to lightning in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर जिले में सोमवार को तीन स्थानों पर बिजली गिरी। इन घटनाओं में खेत गई किशोरी और महिला की मौत हो गई। वहीं एक गाय की भी झुलसने से जान चली गई।

Trending Videos


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौबे गांव के भर टोली निवासी रामाधार राजभर सोमवार दोपहर धान की फसल में सोहनी करने गए थे। थोड़ी देर बाद उनकी पौत्री शालू (16) पुत्री स्वर्गीय नाम नक्षत्र राजभर भी बाबा के पास पहुंच गई। सोहनी के बाद दोनों घास लेकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मौसम बिगड़ गया और बिजली चमकने लगी। यह देख दोनों आम के वृक्ष के नीचे रुक गए। थोड़ी देर बाद पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में शालू भी आ गई। रामाधार के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शालू को सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की जानकारी मिलते ही मां सविता देवी, बड़ी बहन अंजू और छोटी बहन ओली दहाड़ मार कर रोने लगे। उनका रोना देख मृतका का छोटा भाई श्लोक (06) भी चीत्कार मारने लगा। परिजनों का रोना देख मौके पर जुटी भीड़ की आंखों में भी आंसू आ गए। शालू के पिता की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके बाबा राम आधार खेती-बाड़ी करके परिवार का जीविका चलाते हैं।

जबकि दूसरी घटना में तरकुलवा थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के बाजराटार महुअवा गांव निवासी सुरसती देवी 45 वर्ष पत्नी सुरेंद्र यादव शाम को बारिश के दौरान शाम को भैंस को पशुशाला में बांधने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घटना से गांव परिवार में कोहराम मच गया। एसओ राधेश्याम चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, खुंखुंदू गांव में सोमवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने हरेन्द्र यादव की गाय की मौत हो गई। हरेंद्र गाय व भैंस का दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed