{"_id":"6a358c5e7483204161001cc0","slug":"brazen-miscreants-pounced-on-a-man-in-front-of-his-mother-they-cornered-him-on-the-road-and-beat-him-up-deoria-news-c-208-1-deo1032-185008-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मां के सामने बेटे पर टूट पड़े मनबढ़, सड़क पर घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मां के सामने बेटे पर टूट पड़े मनबढ़, सड़क पर घेरकर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मां का इलाज कराकर कार से घर लौट रहे युवक को बाइक से कार छू जाने पर मनबढ़ों ने सरेराह घेरकर पीट दिया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर कार चालक पर हमला किया। राहगीरों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से युवक की जान बच सकी। कार का शीशा तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस एक बाइक को कब्जे में लेकर थाने चली गई, जबकि आरोपी भाग गए।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी एक युवक मां का इलाज कराने देवरिया जिला मुख्यालय आया था। इलाज के बाद वह मां को कार से लेकर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर लौट रहा था। देवरिया-कसया मार्ग पर डुमरी और रामपुर कारखाना चौराहे के बीच उसकी कार एक बाइक से छू गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि बाइक सवार युवक उसके पीछे-पीछे चलता रहा और रास्ते में मोबाइल फोन से अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही वह पटनवा पुल चौराहे पर पहुंचा, तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसकी कार जबरन रुकवा ली। इसके बाद मनबढ़ों ने उसे कार से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सरेराह हो रही मारपीट से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। वारदात की सूचना तत्काल पीआरवी और स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हड़बड़ी में उनकी एक बाइक घटना स्थल पर ही छूट गई, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई।
एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।