पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Candidates stuck in tough TET questions

Deoria News: टीईटी के कठिन प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

Thu, 02 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Candidates stuck in tough TET questions
देवरिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित हुई। कठिन प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझ गए। इससे प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लग गया।
विज्ञापन


पहले दिन दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले आजमगढ़ से आए चंदन कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र कठिन था। प्रश्नों को घुमावदार तरीके से पूछा गया। इसे उत्तर देने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन

दूसरे अभ्यर्थी सूरज चौहान ने बताया कि सोशल साइंस में कृषि के कुछ प्रश्न पूछे गए थे। यह प्रश्न कठिन लगे। गोरखपुर से परीक्षा देने आईं ऋषिका ने बताया कि पेपर अच्छा गया। भाषा और सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन थे, जिनका उत्तर देने में अधिक समय लगा। बाकी सब ठीक रहा। गाजीपुर से आए उत्कर्ष यादव और मिथिलेश ने पेपर को कठिन बताया। उन्होंने कहा कि पेपर कठिन आया था। इसमें उलझाऊ सवाल ज्यादा पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
टीईटी का पेपर बहुत कठिन नहीं था। घुमावदार सवालों को समझकर उत्तर देने में समय अधिक लग गया।
- आशीष कुमार, अभ्यर्थी


..
हमने जूनियर टीईटी की परीक्षा दी है। पेपर अच्छा आया था। बस कुछ सवाल कठिन थे, जिनका उत्तर देने में दिक्कत हुई।
- सूरज चौहान, अभ्यर्थी

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed