पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispute between two parties in Deoria led to murder of a young man by stabbing him

UP: देवरिया में दो पक्षों में विवाद, चाकू मारकर युवक का कत्ल, बचाव में आए एक शख्स पर भी हमला, गांव में तनाव

Fri, 03 Jul 2026 11:37 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, देसही (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही (देवरिया) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के विवाद में राजू शर्मा की चाकू मारकर हत्या। अनुज आरोपी, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। एक घायल भी है।

विज्ञापन
Dispute between two parties in Deoria led to murder of a young man by stabbing him
आपसी विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद में राजू शर्मा (28) की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बचाव में आए युवक को भी चाकू लगा। वह गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहा पर बृहस्पतिवार की देर शाम को हरेराम शर्मा और प्रदीप सिंह साथ ही बैठे थे। किसी बात को लेकर आपस में बात बिगड़ गई। इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इस बात की जानकारी होते ही दोनों तरफ से लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। देर रात को घर आने के बाद भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह प्रदीप सिंह का भतीजा अनुज स्कूली बस लेकर बच्चों को लेने निकला। अनुज बस चालक है। इसी बीच दूसरे पक्ष से किसी ने बस रोक ली। इसके बाद दोनों तरफ से विवाद बढ़ गया। जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच अनुज ने राजू शर्मा पर चाकू से वार कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बचाव में आए सुधीर शर्मा को भी चाकू लगा। वह भी गंभीर रूप से घायल है। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

उधर, अनुज और उसका परिवार घर पर ही मौजूद रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया। वारदात के बाद दोनों पक्षों में तनाव को  देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में राजू शर्मा की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। आरोपी सहित कई लोग हिरासत में हैं। हालात नियंत्रण में है। पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed