सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against man accused of threatening a woman

Deoria News: महिला को धमकी देने के आरोपी पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against man accused of threatening a woman
विज्ञापन
तरकुलवा। कस्बे के वार्ड नंबर चार बुद्ध नगर मदारी पट्टी में एक महिला को जान से मारने की धामकी देने और गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।

बुद्ध नगर मदारी पट्टी निवासी इसरावती देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह 16 जून की सुबह बेटे राघवेंद्र और कृष्णा के साथ घर व जमीन की देखरेख के लिए घर गई थी, इस दौरान गांव के हरेंद्र उसकी जमीन पर सफाई कर रहे थे। आरोप है कि जब उसने पूछा कि मेरी जमीन में सफाई क्यों कर रहे हैं तो वह गालियां देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed