फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chants of celebration rang out upon the birth of Krishna, as Vasudeva brought him to Gokul.

Deoria News: कृष्ण जन्म पर गूंजे जयकारे वासुदेव लेकर पहुंचे गोकुल

Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 31 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chants of celebration rang out upon the birth of Krishna, as Vasudeva brought him to Gokul.
देसही देवरिया। जंगल बेलवा गांव स्थित शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में बृहस्पतिवार की रात श्रीधाम वृंदावन से आई रासलीला मंडली ने देवकी विवाह, वासुदेव-देवकी को कारागार में बंद करने और श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण मंचन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दृश्य देखकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि मथुरा के राजा उग्रसेन की पुत्री देवकी का विवाह वासुदेव से हुआ। विवाह के बाद कंस अपनी बहन देवकी को विदा कर पहुंचाने जा रहा था।
इसी दौरान आकाशवाणी हुई कि देवकी का आठवां पुत्र कंस का वध करेगा। यह सुनकर कंस क्रोधित हो उठा और देवकी की हत्या करने पर आमादा हो गया। वासुदेव ने उसे समझाया और आठवें पुत्र को सौंपने का वचन दिया।
विज्ञापन

महर्षि नारद के हस्तक्षेप के बाद कंस ने देवकी के साथ ही उनकी संतानों की हत्या करने का निर्णय लिया। उसने वासुदेव और देवकी को कारागार में बंद कर दिया। इसके बाद अपने पिता उग्रसेन को भी बंदी बनाकर स्वयं मथुरा का राजा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। वासुदेव उन्हें टोकरी में रखकर यमुना नदी पार करते हुए गोकुल पहुंचे। वहां उन्होंने श्रीकृष्ण को माता यशोदा के पास सुला दिया और उनकी नवजात पुत्री को लेकर वापस कारागार लौट आए। इस दृश्य के मंचन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed