{"_id":"6ae4e609b58e6e67ca0f79f7","slug":"farmers-troubled-by-shortage-of-urea-and-dap-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1503020-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूरिया-डीएपी की किल्लत से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूरिया-डीएपी की किल्लत से किसान परेशान
Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में 183 समितियों में से सिर्फ 76 को फास्फेटिक उर्वरक मिला है। यूरिया और डीएपी की कमी से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। मांग के अनुरूप उर्वरक की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को जरूरत के समय खाद नहीं मिल पा रही है। इससे खेती-किसानी प्रभावित होने की चिंता सामने आई है।
पैक्स पिपरा बौली के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और पैक्स उकिनाखास के अध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की जरूरत के हिसाब से उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस स्थिति से खेती-किसानी प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।
एआर कोऑपरेटिव रणविजय सिंह ने बताया कि समितियों को निरंतर उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है। उनके अनुसार, जनपद में कहीं भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है। विभाग लगातार समितियों को उर्वरक उपलब्ध करा रहा है। ब्यूरो