{"_id":"6ae4e480d95a73d60b0a80e0","slug":"one-arrested-with-90-pouches-of-country-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1035-195537-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 90 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 90 पाउच देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू नहर पुलिया के पास पुलिस ने झोले में भरकर ले जाए जा रहे 90 पाउच देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर है। आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर हेड कांस्टेबल राम सिंह और कांस्टेबल मदन कुमार ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसकी पहचान कौला मुंडेरा निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद