सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chief Minister will lay the foundation stone of Deoria-Kasaya and Deoria-Hata road.

Deoria News: मुख्यमंत्री करेंगे देवरिया-कसया और देवरिया-हाटा मार्ग का शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 22 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will lay the foundation stone of Deoria-Kasaya and Deoria-Hata road.
विज्ञापन
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया आएंगे। वह सदर कोतवाली के भीमपुर गांव के पास पोखरभिंडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री देवरिया-कसया मार्ग और देवरिया-हाटा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ 17 अन्य परियोजनाओं का लाभ जिले को मिलेगा। ये परियोजनाएं पथरदेवा, रामपुर कारखाना और देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्रों की हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।



मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों से चल रही है। मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। हेलीपैड से मंच तक खंड़जा सड़क तैयार कर ली गई है। मंच का काम भी लगभग पूरा हो गया है। आम जनता के लिए जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से लेकर गौरा चौराहा और देवरिया में पशु अस्पताल तक सड़क की दोनों ओर सफाई कराई गई है। सड़क किनारे बिखरे कूड़े, गिट्टी और बालू हटा दिए गए हैं। इस कार्य में सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के सफाईकर्मी लगाए गए हैं। देवरिया से गौरा तक सड़क किनारे जगह-जगह पीने के पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा में सभी थानों की पुलिस लगाई गई है। मंच और पंडाल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आम लोगों के उधर जाने से रोक लगाई गई है। मौके पर डीएम मधुसूदन हुल्गी, एसपी अभिजीत आर शंकर और अन्य अधिकारी लगातार भ्रमण कर कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का अपडेट लेते रहे।


...
इन कार्याें का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा नवीन पुलिस थाना महुआडीह के प्रशासनिक भवन (लागत 8.73 करोड़ रुपये), देसही देवरिया ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन (लागत 4.53 करोड़ रुपये) तथा डिघवा पौटवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (लागत 12.60 करोड़ रुपये) का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा खुखुंदू-नूनखार-भटनी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लागत 24.93 करोड़ रुपये), भटनी-बलुआ अफगान मार्ग चौड़ीकरण कार्य (लागत 41.62 करोड़ रुपये), खरोह-मठिया बाबा-रैयश्री-रुद्रपुर मार्ग (लागत 10.98 करोड़ रुपये), पिपरा चंद्रभान से सहजौली बाया हाटा खास मार्ग (लागत 4.59 करोड़ रुपये) तथा पशु चिकित्सालय देवरिया सदर में मॉडर्न वेटेनरी क्लीनिक (लागत 8.56 करोड़ रुपये) का भी लोकार्पण किया जाएगा।

...
शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं
मुख्यमंत्री देवरिया-कसया मार्ग (लागत 292.07 करोड़ रुपये), देवरिया-हाटा मार्ग (लागत 74.47 करोड़ रुपये), पिपरपाती-पडरी मल्ल-राउतपार-बैकुंठपुर-मधवापुर मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य (लागत 9.61 करोड़ रुपये), बैकुंठपुर-नूनखार मार्ग (लागत 6.78 करोड़ रुपये), हाटा-गौरी बाजार मार्ग से देवतहां कुटी संपर्क मार्ग (लागत 13.60 करोड़ रुपये), गौरी बाजार-हाटा मार्ग से कमरमहा मार्ग (लागत 11.91 करोड़ रुपये), भिखमपुर-देवरिया-करहकोल मार्ग चौड़ीकरण कार्य (लागत 36.56 करोड़ रुपये) तथा राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया में आवासीय एवं अनावासीय भवनों के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लागत 11.22 करोड़ रुपये) का भी शिलान्यास किया जाएगा। सोन्हुआ रामनगर-देसही देवरिया मार्ग (लागत 34.96 करोड़ रुपये), हेतिमपुर संपर्क मार्ग पर नवीन सेतु निर्माण (लागत 23.78 करोड़ रुपये), बघौचघाट-पकहां मार्ग स्थित खनुआ नाला पर समानांतर सेतु निर्माण (लागत 23.96 करोड़ रुपये) सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।


...
देवरिया-कसया मार्ग से कुशीनगर एयरपोर्ट की राह होगी आसान
देवरिया-कसया मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसे 292 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके बन जाने से देवरिया से कुशीनगर एयरपोर्ट की राह आसान हो जाएगी। लोग निर्बाध तरीके से एयरपोर्ट जा सकेंगे। इसके अलावा बिहार के गोपालगंज, मुजफ्फरपुर होते हुए पश्चिम बंगाल तक राह आसान हो जाएगी। वहीं देवरिया-हाटा मार्ग का 74.47 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके चलते देवरिया से हाटा मार्ग की राह आसान हो जाएगी। लोग हाटा होते हुए कप्तानगंज, खड्डा और महराजगंज की यात्रा अंदर से ही आसानी से कर सकेंगे। इस रास्ते में जिले के पांडेयचक, महुआडीह, भटनी दादन समेत कई कस्बों और गांवों के लोगों की राह सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed