फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Clouds gather due to the impact of a cyclone; farmers worried over the possibility of rain.

Deoria News: चक्रवात के असर से छाए बादल, बारिश की आशंका से किसान चिंतित

Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Clouds gather due to the impact of a cyclone; farmers worried over the possibility of rain.
देवरिया। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बुधवार को जिले का मौसम बदल गया। सुबह तेज धूप और उमस के बाद दोपहर से आसमान में घने बादल छा गए। शाम तक बादलों की परत और घनी हो गई। धूप गायब होने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला नजर आया। वहीं, बारिश की आशंका से धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही उमस के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने से धूप से राहत मिली। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान रहा। मौसम में नमी बढ़ने से उमस बनी रही। खेतों में तैयार हो रही धान की फसल पर बारिश के संभावित असर को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने पर खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवात के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई गई है। इससे दिन की उमस में कमी और रात में ठंडक बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को फसल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed