{"_id":"6ae2492661d473e2860206f7","slug":"demand-for-inquiry-into-damage-to-ugrasen-setu-sp-warns-of-launching-an-agitation-deoria-news-c-208-1-deo1009-195377-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने की जांच की मांग, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन सेतु क्षतिग्रस्त होने की जांच की मांग, सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बरहज। उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त होने के मामले में भ्रष्टाचार की जांच कराने और पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग को लेकर सपा नेता विजय रावत ने बुधवार को बरहज तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विजय रावत ने कहा कि उग्रसेन सेतु के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन निर्माण के महज दो महीने के भीतर ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया। यह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जांच कर निर्माण में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुल क्षेत्र के लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। इसके क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जनहित में पुल की जल्द मरम्मत या जरूरत के अनुसार पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सपा नेता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और सरकारी विभागों की अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़कों और पुलों का क्षतिग्रस्त होना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अजीत प्रसाद, विकास यादव, सोनू सिंह, राहुल यादव, राजू प्रजापति, रवि यादव, सुशील सिंह और अनिश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।