{"_id":"6a358ce577310894a308ae85","slug":"construction-of-ram-janaki-marg-stopped-due-to-lack-of-material-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-184954-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामग्री के अभाव में रामजानकी मार्ग का निर्माण रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामग्री के अभाव में रामजानकी मार्ग का निर्माण रुका
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरहज। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से ससुराल जनकपुर को जोड़ने वाला रामजानकी मार्ग का निर्माण ठप हो गया है। सड़क अधूरा होने के कारण राह चलना मुश्किल हो गया है। जिम्मेदार तारकोल आदि सामान के दाम बढ़ जाने और समय से सामान उपलब्ध न होने का हवाला दे रहे हैं।
भारत शृंखला माला के तहत एनएच 227 ए की ओर से कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से कुंडौली-मेहरौना बॉर्डर तक करीब 1300 करोड़ की लागत से 57 किमी रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने सड़क के ऊपरी सतह को हटा दिया है। कुछ एक जगहों पर पिचिंग कार्य कराया जा चुका है। नौका टोला से बेलडॉड़, तहसील, लवरछी बाईपास आदि जगहों पर पिचिंग कार्य ठप हो गया है।
अधिकतर जगहों को छोड़ कुछ एक जगहों पर पानी का छिड़काव कराकर रोलर चलाया जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह कार्य पूरा न होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों का कहना है कि कुछ एक जगहों पर निर्माण कार्य कराया गया है, मगर धंसने के कारण सड़क टूटने लगी है। कार्य ठप होने के बारे में पूछे जाने पर जिम्मेदार कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि युद्ध के कारण तारकोल का दाम आसमान छूने लगा है। इससे समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
..
इंसेट में-
बरहज में अंडरपास कार्य सुस्त
रामजानकी मार्ग पर लवरछी बाईपास और कुंडौली में अंडरपास बनाया जा रहा है, मगर कार्य की गति सुस्त है। लोगों का कहना है कि लवरछी बाईपास पर एक तरफ निर्माण कार्य करा लिया गया है, जबकि फ्लाईओवर का कार्य ठप है। जिम्मेदार डीजल का अभाव बता रहे हैं।
...
कोट
सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। डीजल और तारकोल की समस्या आ रही है। इससे निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई है।
-नुसरतउल्लाह खान पीडी, पीईयू मोर्थ