{"_id":"6a0b5cf2cf489097e80e1e09","slug":"couple-commits-suicide-by-consuming-poison-after-marriage-is-fixed-elsewhere-deoria-news-c-7-1-gkp1032-1325906-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरी जगह शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बघौचघाट (देवरिया)। चार साल चला प्रेम संबंध शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचा तो प्रेमी युगल ने रविवार देर रात एक साथ जहर खा लिया। देवरिया शहर के भीमपुर गौरा चौराहे के पास दोनों अचेत हालत में मिले तो घर वाले दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां युवती ने और देर रात गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, पथरदेवा कस्बा निवासी विशाल सोनकर (22) फल बेचता था। बिहार के कटया थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी चार साल पहले उसकी दुकान के पास के ही एक घर में हुई। विदाई में युवती के साथ उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन भी आई। उसी दौरान उसकी विशाल से जान पहचान हुई। धीरे-धीरे यह प्रेम में बदल गया।
करीब छह महीने पहले युवती के घर वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने उसे समझाया मगर वह विशाल से ही शादी पर अड़ गई। इस पर घरवालों ने उसकी शादी बिहार में ही कहीं तय कर दी और देवरिया कस्बे से सटे भीमपुर गौरा में एक रिश्तेदार के घर उसे रखवा दिया। युवक काे इसका पता चला तो वह यहां भी आकर उससे मिलने लगा।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि रविवार देर रात सड़क किनारे दोनाें अचेत मिले। युगल ने ही फोन कर परिजनों को जहर खाने की सूचना दी। परिजन पहुंचे और दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां युवती ने दम तोड़ दिया। युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां रात में ही उसकी भी मौत हो गई। संवाद

Trending Videos