{"_id":"6a0b597c1aab4117dc0b1202","slug":"haryana-made-liquor-seized-at-mehrauna-checkpost-deoria-news-c-208-1-deo1016-182162-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लार। मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते बिहार जा रही अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को पुलिस ने सोमवार की सुबह चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। भाग रहे एक तस्कर को भी दौड़ाकर दबोच लिया। पिकअप में भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। हालांकि देर शाम तक पुलिस पकड़ी गई शराब की मात्रा के बारे में नहीं बता रही थी।
दो दिन पहले भी शराब से भरी पिकअप को पुलिस ने लार थाना क्षेत्र के भठवां से पकड़ा था। वहीं पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उसने जो जानकारी दी है, पुलिस इसी के सहारे तस्करों के नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस बिहार से आने और यूपी के तरफ से जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक पिकअप उपर से त्रिपाल ढके हुए आते दिखाई दी। पुलिस ने रोककर तलाशी लेने की बात कही। लेकिन पिकअप चालक जांच को तैयार नहीं हुआ। यह देख पुलिसवालों ने सख्ती दिखाई तो उसने चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस वालों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। त्रिपाल हटाकर देखा गया तो हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं।
विज्ञापन
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट से हरियाणा निर्मित शराब से लदी पिकअप को पकड़ा गया है। एक तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किसी भी हाल में बार्डर के रास्ते शराब और पशुओं की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

Trending Videos