{"_id":"6a3d8126f4eb9df61f07764d","slug":"dancer-murder-arrest-of-two-absconding-accused-challenges-police-deoria-news-c-208-1-deo1035-185440-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्तक हत्याकांड: फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्तक हत्याकांड: फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा टोला फरेंदहा निवासी नर्तक सोनू गोंड की हत्या के छह दिन बाद भी दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि, इस मुख्य आरोपी समेत दो की गिरफ्तार हो चुकी है। इधर, फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से सोनू की पत्नी सुनीता देवी व ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोहवा निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर 19 जून को बेटी की शादी थी। बरात बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांवा निवासी मैनेजर कुशवाहा के घर से गई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए रामायण यादव की न्यू सरगम ड्रामा पार्टी गई थी। इसी डांस पार्टी में सोनू काफी लंबे समय से नर्तक का कार्य करता था।
डांस पार्टी के स्टेज पर नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सोनू मंच से नीचे उतरा तो चारों आरोपी उसे जबरन खींचने लगे थे। विरोध करने पर उसके पेट में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। सोनू की पत्नी सुनीता की शिकायत पर आरोपी शैलेश सिंह, चांद अली, अमन ठाकुर और मन्नू गोंड पद पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी शैलेश सिंह व चांद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि फरार अमन ठाकुर और मन्नू गोंड को पुलिस छह दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
हथुआ के एसडीपीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम यूपी और बिहार में लगातार छापा मार रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।