सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employee of finance company absconds with Rs 1.5 lakh

Deoria News: फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी डेढ़ लाख रुपये लेकर भागा

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Employee of finance company absconds with Rs 1.5 lakh
तरकुलवा। फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी लोन दिलाने का झांसा देकर सिरवनिया गांव के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग गया। करीब एक साल पुराने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरवनिया गांव के नीरज कुमार जायसवाल ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उन्होंने दिसंबर 2025 में 50 हजार रुपये के लोन के लिए फाइनेंस कंपनी में आवेदन किया था। लोन पास करने वाले कर्मचारी जुगनू कुमार सरोज निवासी कवलपट्टी, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर ने उनसे बताया कि कंपनी दो लाख से कम का लोन पास नहीं करती है। ऐसे में आप दो लाख का लोन करा लो और डेढ़ लाख रुपये जमा देना।
विज्ञापन

नीरज ने कर्मचारी की बात मानकर दो लाख रुपये का लोन पास करा लिया। इसके बाद तय शर्त के अनुसार खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालकर गांव के हरिकेश सिंह और सचिदानंद मिश्र के सामने उस कर्मचारी को दे दिया। कर्मचारी ने रुपये जमा कर देने की बात कही। मार्च 2026 में फाइनेंस कंपनी ने दो लाख रुपये का लोन पास होने या उसकी किस्त जमा करने की बात कही। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जुगनू कुमार सरोज पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed