{"_id":"69ab1eab8c02a509150b1399","slug":"fake-liquor-factory-under-the-guise-of-a-government-shop-deoria-news-c-208-1-deo1010-176351-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरकारी दुकान की आड़ में नकली शराब की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरकारी दुकान की आड़ में नकली शराब की फैक्टरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरवां चौराहे के गदपुरवा स्थित एक मकान में पकड़ी गई नकली अंग्रेजी शराब की फैक्टरी साल 2018 से शहर के आसपास अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रही थी। कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।
पुलिस की कार्रवाई से इस धंधे में शामिल तस्करों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी अपने रिश्तेदार की सरकारी अंग्रेजी की दुकान लेकर चलाता था।
नकली फैक्टरी में तैयार अंग्रेजी की शराब बिहार के अलावा उस दुकान में भी खपत कराता था। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने तीन मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर शर्मा ढाबा के आगे गदपुरवा स्थित एक मकान पर छापेमारी की थी। वहां पर नकली अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अपमिश्रित शराब, केमिकल, डुप्लिकेट रैपर, कैप्सूल व कूटरचित बारकोड बरामद किए थे। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के लगड़ी गांव निवासी परमेश्वर जायसवाल व रामपुर कारखाना क्षेत्र के हिरदोपुर गांव निवासी सुनील सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस की पूछताछ में परमेश्वर और सुनील ने बताया कि वे केमिकल मिलाकर अंग्रेजी शराब तैयार करते थे और विभिन्न नामी ब्रांड के डुप्लिकेट रैपर और बारकोड लगी बोतल में पैक करके बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में खपाते थे।
इस धंधे में गौरी बाजार निवासी राजेश मद्धेशिया, आजमगढ़ के रौनापार निवासी रोशन लाल यादव और पश्चिमी चंपारण के लवकुश भी शामिल है। लवकुश केमिकल मिलाकर शराब तैयार करता था, जबकि अन्य आरोपी रैपर, बारकोड व ढक्कन लगाकर पैकिंग करते थे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आरोपी बनाए गए गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा वार्ड नंबर-8 निवासी राजेश मद्धेशिया अपने एक रिश्तेदार की सरकारी अंग्रेजी की दुकान लेकर चलाता है। इसी की आड़ में वह नकली अंग्रेजी शराब की फैक्टरी शुरू कर दिया। यहां तैयार नकली शराब बिहार के अलावा अपनी दुकान पर भी बेचता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos