सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Report filed against seven for assault

Deoria News: मारपीट में सात पर रिपोर्ट दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report filed against seven for assault
विज्ञापन
बरहज/गड़ेर। भलुअनी पुलिस ने होली के दिन गड़ेर गांव में हुई मारपीट मामले में रामधनी गाेंड़ पुत्र श्रीराम गोंड़ की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि होलिका दहन की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद होली के दिन भीषण मारपीट हो गई थी। पुलिस ने गड़ेर के अजय गुप्त, अभय, छोटेलाल निषाद, चंदन, अर्जुन, अभिषेक, अविनाश और निगम गुप्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लोगों के अनुसार मारपीट के दिन आरोपी लाठी-डंडा, धारदार हथियार आदि से लैस और लामबंद होकर पीड़ित के घर पर धावा बोल दिए थे। मारपीट में कुछ बाहरी लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई थी। कुछ देर के लिए गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया था। जिससे त्योहार भी फीका हो गया था। हालांकि मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed