{"_id":"6a32f03e62668d7c850dc8e7","slug":"farmer-suffers-dizzy-spell-dies-deoria-news-c-208-1-deo1019-184865-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसान को आया चक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसान को आया चक्कर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में धान के बेहन में पानी चलाने के लिए पंपिंग सेट चालू करते समय 36 वर्षीय किसान को चक्कर आ गया। जिससे वह खेत में गिरकर अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है।
जैतपुरा गांव निवासी शेर मोहम्मद बुधवार की सुबह नौ बजे अपने धान के बेहन में पानी चलाने के लिए बोरिंग पर पंपिंग सेट लगाया और उसके बाद स्टार्ट करते समय उसे चक्कर आ गया। वह खेत में गिरकर अचेत हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी फातिमा खातून बदहवास पड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज धूप और अधिक गर्मी पड़ने के चलते घटना हुई है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।