सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two associates of Deoria's Shivanand recounted the full story of the attack on the ship.

ओमान तट जहाज धमाका: साथी त्रिभुवन-नरेंद्र बोले, जहाज पर 2 विस्फोट हुए, आग में झुलसकर मरे शिवानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

दोनों साथियों ने बताया कि जहाज पर पीछे दो बहुत बड़ा विस्फोट हुआ, जहाज हिल गई। आग और धुएं का गुबार आसमान में उड़ने लगा। साथियों ने बताया कि विस्फोट होते ही हम लोग चिल्लाते हुए जहाज पर आगे भागे और सोच रहे थे कि फिर कहीं विस्फोट ना हो जाए। वॉकी टॉकी से बगल के जहाज पर सूचना दी गई।

Two associates of Deoria's Shivanand recounted the full story of the attack on the ship.
शिवानंद के साथी जहाज पर काम करने वाले अमरेंद्र चौहान व त्रिभुवन ने पूरी घटना बताई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

10 जून को ओमान तट के पास पानी के जहाज पर अमेरिकी हमले में मारे गए शिवानंद के साथी और उसी जहाज पर साथ में काम करने वाले त्रिभुवन चौहान और नरेंद्र चौहान ने आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि सुबह 7:30 बजे ड्यूटी जाने के लिए हम लोग रूम में नाश्ता कर रहे थे।



इसी दौरान जहाज पर पीछे दो बहुत बड़ा विस्फोट हुआ, जहाज हिल गई। आग और धुएं का गुबार आसमान में उड़ने लगा। साथियों ने बताया कि विस्फोट होते ही हम लोग चिल्लाते हुए जहाज पर आगे भागे और सोच रहे थे कि फिर कहीं विस्फोट ना हो जाए। वॉकी टॉकी से बगल के जहाज पर सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से साढ़े तीन से चार घंटे बाद कंपनी की जहाज पहुंची और सारे बचे हुए लोगों को लेकर बाहर आई।  त्रिभुवन और नरेंद्र ने बताया कि शिवानंद की ड्यूटी दूसरे शिफ्ट में थी और वह इंजन के पास था। वह पूरी तरह से आग में झुलस गया था। साथियों के मुताबिक जहाज पर आग बुझाने की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed