सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP warns of agitation over power cuts.

Deoria News: बिजली कटौती पर सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP warns of agitation over power cuts.
विज्ञापन
भाटपार रानी। समाजवादी पार्टी की बैठक बुधवार को छितौनी भड़सर चौराहे पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबली यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता सूची में नाम कटौती और नए मतदाताओं को जोड़ने आदि पर चर्चा की गई। बिजली कटौती पर सपाइयों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।


जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को हो रही है। जिला उपाध्यक्ष रुदल त्यागी ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। सैकड़ों किसानों का अब तक गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। बिहार के किसानों का प्रतापपुर चीनी मिल द्वारा सारा भुगतान कर दिया गया है। इस दौरान अजय यादव, अनिल यादव, अनूप यादव, शहाबुद्दीन, महेश प्रसाद, विजय बहादुर चौरसिया, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed