{"_id":"698cd4814ff776e29203c63c","slug":"fir-against-younger-brother-for-trying-to-burn-brother-alive-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-174734-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में छोटे भाई पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई को जिंदा जलाने की कोशिश के आरोप में छोटे भाई पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र ठोका बंसी गांव में गृह कलह में बड़े भाई को जिंदा जलाने की नियत से कमरे में आग लगाने के आरोप में छोटे भाई के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दिन से ही आरोपी भाई घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
ठोका बंसी गांव निवासी अरुण यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 2 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी बीच छोटे भाई आशीष यादव ने उसे जान से मारने की नीयत से कमरे में पेट्रोल और थिनर छिड़ककर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया। जब अरुण की नींद खुली तो वह आग और धुएं से घिर गया।
उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन बाहर से ताला बंद था। जिसके बाद उसने बगल के रहने वाले अपने मित्र को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। जब मौके पर उनका मित्र गांव के अन्य लोगों के साथ पहुंचा तो आरोपी दरवाजे के पास खड़ा था। जब लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो आरोपी रोकने लगा लेकिन लोगों ने उसे धक्का देकर वहां से हटाकर दरवाजा तोड़कर किसी तरह अरुण को बाहर निकाला जिससे उसकी जान बच सकी।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बुधवार की देर रात बड़े भाई को जिंदा जलाने के नियत से घर में आग लगाने वाले छोटे भाई आशीष यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos