{"_id":"69790540a8b022bd1405da20","slug":"fir-lodged-against-three-people-including-husband-deoria-news-c-208-1-deo1022-173552-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। दहेज उत्पीड़न के मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता हसीना खातून निवासी नोनार कपरदार थाना खामपार ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2021 में भटनी थाना क्षेत्र के बेहराडाबर गांव निवासी हदीश अंसारी के साथ हुई थी।
शादी के दौरान उसके पिता ईश मोहम्मद ने तय दहेज देकर विदा किया था। आरोप है कि शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद पति हदीश अंसारी, जेठ रईश अंसारी और जेठानी राबिया दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। एसपी से शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने पति हदीश अंसारी, जेठ रईश अंसारी और जेठानी राबिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
Trending Videos